फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों में लापरवाही पर प्रधानाचार्य के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित नहीं रखना प्रधानाचार्य को भारी पड़ा। सोमवार को डीआईओएस ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया तो वहां मानक के अनुसार सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर नहीं होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं आलमारी में सुरक्षित रखने के बजाए खुले में रखी मिलीं। प्रधानाचार्य की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीआईओएस ने नोडल अफसर को थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश देते हुए केंद्र व्यवस्थापक को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करना व बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित नहीं रखना जामो विकासखंड के श्री बेचू सिंह कनपुरिया इंटर कॉलेज जनापुर के प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। सोमवार को डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षण कक्षों में मानक के अनुसार दोनों तरफ के बजाए मात्र एक तरफ सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगा मिला।
बोर्ड उत्तर पुस्तिका का बंडल भी आलमारी के बजाए खुले में पड़ा मिला। निर्देशों की अवहेलना तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित नहीं रखने से नाराज डीआईओएस ने सचिव को भविष्य में इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने की संस्तुति के साथ ही नोडल वीरेंद्र प्रसाद को प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश देते हुए मॉडल स्कूल धरौली के प्रवक्ता रामकुमार को केंद्र व्यवस्थापक नामित कर दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने नवनियुक्त केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर परीक्षा संपादित कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को तीन दिन में समुचित जवाब देने का निर्देश देते हुए नामित केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा से जुड़े अभिलेखों का चार्ज देने को कहा है। डीआईओएस ने परीक्षा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार परीक्षा संपादित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें