फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला पहलवानों के समर्थन में जुलूस निकालने पर कांग्रेसियों पर केस

Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जायस (अमेठी)। महिला पहलवानों के समर्थन में बिना अनुमति के जुलूस निकालना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जायस कस्बे में बुधवार को दिल्ली में न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कस्बा निवासी शकील इदरीसी, फुरसतगंज थाने के तेंदुआ निवासी सबीना के खिलाफ धारा 144 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ जायस देवेंद्र सिंह ने जुलूस निकालने पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
इधर,महिला पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन में जय किसान आंदोलन के संजय कुमार, किसान संग्राम समिति के गया प्रसाद, गंगा राम, उत्तर प्रदेश किसान सभा के गुलाम रसूल, राम अवध कश्यप, शिवकुमार पांडेय, हौसिला प्रसाद यादव, अवधेश मौर्य आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला संयोजक आरके मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं को लगातार चोट पहुंचा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। महिला पहलवानों के उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध जो एफआईआर दर्ज है, पुलिस उसमें न्याय संगत कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें