फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

Mon, 17 Jun 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग कादूनाला पुलिस चौकी के पास रविवार की देर शाम कार और बाइक की भिड़ंत में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के करमन निवासी राज कुमार (35) अपनी पत्नी भानमती (30) के साथ बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना की कादूनाला पुलिस चौकी के पास रविवार रात लगभग आठ बजे पहुंची थी तभी सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक ने बताया कि कार सवार मौके से भाग निकले। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें