फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कार व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोवाली क्षेत्र के गांव करौंदी निवासी रोहित पाल रामगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी अपने रिश्तेदार मोहनलाल पाल व जयराम पाल को अपनी बाइक से लेकर अमेठी से वापस घर जा रहे थे। तिवारीपुर गांव के समीप सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, घटना करने वाले चालक को कार समेत ग्रामीणों ने दबोच लिया और सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी तीनों घायलों को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाया। पुलिस की ओर से काफी देर समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें