फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे दबंगों को कार व बाइक को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के छावनी मजरे रामदैपुर गांव में बृहस्पतिवार रात बाउंड्रीवाल के रास्ते प्रवेश कर दबंगों ने मकान के मुख्य दरवाजे को बंद कर बरामदे में खड़ी कार व बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें देख गृहस्वामी ने शोर मचाया तो दबंग मौके से भाग निकले। गृहस्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई थी। आग पर काबू पाने के बाद गृहस्वामी ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के गांव छावनी मजरे रामदैपुर निवासी अविनाश चंद्र शुक्ला परिवार समेत बृहस्पतिवार रात मकान के अंदर सो रहे थे। रात में बाउंड्रीवाल के रास्ते मकान के बाहरी हिस्से में प्रवेश किए दबंगों ने मुख्यद्वार पर बाहर से कुंडी बंद करने के बाद बरामदे मेें खड़ी कार व बाइक को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देख अविनाश पीछे के रास्ते बाहर आए और शोर मचाने लगे लेकिन तब तक दबंग दीवार कूदकर भाग निकले।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को देते हुए ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने वाहन में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक उनकी बाइक पूरी तरह जल गई थी तो कार आंशिक रूप से।
विज्ञापन

अविनाश ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मकान में जान से मारने की नियत से आने व वाहनों में आग लगाने तथा कार में रखे कुछ दस्तावेज ले जाने का केस दर्ज कराया। एसओ मिथिलेश सिंह ने अविनाश शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें