फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 50 लाख से ऊपर लागत की परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता खराब होने तथा लापरवाही उजागर होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यदाई संस्था मानक के अनुरूप नियत समय पर निर्माण कार्य पूरा करते हुए भवन विभाग को हस्तांतरित करें।
विज्ञापन

उक्त बातें डीएम अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। डीएम जिले में 50 लाख रुपये लागत से ऊपर वाली परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने कहा कि जिन कार्यदाई संस्था को निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य नियत समय के भीतर पूरा कराएं।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, मानकविहीन व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन कार्यों को पूरा करने में बजट की जरूरत हो उसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें जिससे कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अफसरों से निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी करते हुए उनकी समस्या भी जानी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राकेश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामसनेही वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें