फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 97 प्रतिशत महिलाओं में मिले कैंसर के लक्षण

Tue, 04 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलती दिनचर्या के बीच कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं जिले में संजय गांधी अस्पताल के अतिरिक्त अन्य कहीं पर इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में पीड़ितों को इलाज के लिए महानगरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जागरूकता से ही कैंसर रोगियों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन



सीमित संसाधनों के बीच जिले में कैंसर की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम संचालित करने के साथ ही मिल रहे मरीजों का इलाज निशुल्क कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब डेढ़ वर्षों में महिला सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जिले में स्क्रीनिंग कराई गई, जिसमें करीब 6,779 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई, इसमें से 6,638 महिलाओं में कैंसर के कुछ लक्षण दिखने पर उनकी जांच कराई गई। इस तरह करीब 97 प्रतिशत महिलाओं में कैंसर के लक्षण दिखाई पड़े। फिलहाल जांच के बाद 305 महिलाएं कैंसर पॉजीटिव मिलीं।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी का निशुल्क इलाज महानगरों में कराया गया, जिसमें से वर्तमान समय में तीन पीड़ित महिलाओं का इलाज चल रहा है। वहीं, दो वर्षों में मुंह व गले के कैंसर की जांच के लिए जिले को 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग के करीब नौ लाख लोगों का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अब तक विभाग ने सात लाख लोगों की जांच का दावा किया है।
विज्ञापन



जिले में इस समय आठ संदिग्ध ओरल कैंसर के मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से कैंसर की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ कैंसर पीड़ित लोगोें के इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है।




हर मरीज को मिलना चाहिए उपचार
संजय गांधी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ व विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत नाकरा बताते हैं कि हर कैंसर मरीज की यात्रा अलग होती है और प्रत्येक को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उपचार और समर्थन मिलना चाहिए। कहा कि कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक चुनौती है, जिसे सही मार्गदर्शन, उपचार और जागरूकता के माध्यम से हराया जा सकता है। कैंसर आज भी बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। लेकिन समय पर जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर इसे रोका जा सकता है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बंद कर कैंसर जोखिम काफी कम किया जा सकता है। स्वस्थ आहार अपनाएं। नियमित व्यायाम, त्वचा कैंसर से बचने के लिए धूप में अधिक समय बिताने से बचें, अत्यधिक शराब के सेवन से बचें, नियमित स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें