फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर पटरी कटी, 100 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 20 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी रजबाहा स्थित भगनपुर गांव के पास कटी नहर की पटरी। -संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। अमेठी रजबाहा स्थित भगनपुर गांव के पास नहर की पटरी कटने से करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी बंद होने के बाद नहर विभाग व ग्रामीणों की मदद से पटरी की मरम्मत की गई। इसके बाद किसानों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन



भगनपुर गांव स्थित पुल के पास नहर में शुक्रवार सुबह कटान हो गई। इसके चलते आसपास के खेतों में पानी भरने लगा और देखते ही देखते करीब 100 बीघा खेतों में गेहूं, सरसों और अन्य फसलें पानी में डूब गईं। किसान रामभवन सिंह, त्रिभुवन सिंह, मोहन, राजाराम, प्रमोद कुमार, जियालाल, राजा, सौरभ यादव आदि ने बताया कि गेहूं आदि फसलों की बोआई की गई है। अचानक कटान होने से खेतों में पानी भर गया।


बताया कि इसके पूर्व भी इसी स्थान पर कटान होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। कहा कि बोआई में उपयोग किए गए बीज, खाद और अन्य खर्च बेकार हो गए जाएंगे। ग्रामीणों की सूचना के बाद तत्काल हेड से नहर का पानी बंद कराया गया। मौके पर पहुंची नहर विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने पानी कम होने के बाद उसकी मरम्मत की। नहर विभाग के नोडल मनीष रंजन ने बताया कि जहां कटान हुआ था, वहां साइफन लगे होने की जानकारी मिली है। हेड से पानी बंद कराकर जहां कटान हुआ था, उसकी मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें