फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के सपा कार्यालय में जयंती मनाते कार्यकर्ता ।-स्रोत : सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महर्षि कश्यप, शृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुहा एवं महान सम्राट अशोक की जयंती सपा के जिला कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप, निषादराज गुहा और सम्राट अशोक जैसे महापुरुषों की विरासत हमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देती है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज बुलंद करती रही है।


जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि इन महापुरुषों के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, मनू पाल, चंद्रकांत पाल, मुन्ना यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें