फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बनेगा बाईपास, शहर को मिलेगी जाम से निजात

Wed, 22 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
-अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले दो हाईवे को आपस में जोड़ने के लिए बाइपास निर्माण जल्द शुरू होगा। पूर्व में बने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए किसानों की भूमि क्रय करने के प्रस्ताव को भी शासन से मंजूरी मिल गई है। इस कवायद के बाद शहरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन




गौरीगंज शहर से गुजरने वाले टांडा-बांदा और गौरीगंज-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संग मिश्रौली, सराय भागमानी, मेदन मवई एवं टिकरिया गांव को आपस में जोड़ने वाले करीब 2.59 किलोमीटर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य मंजूर हुआ है। इसके लिए शासन से 10.48 करोड़ रुपये भी मंजूर हुए हैं।


लेकिन मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों की भूमि आने से कार्य प्रभावित होने लगा। इसके बाद विभाग ने सर्वे करवाया तो करीब 265 किसानों की भूमि मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जरूरी पाई गई। भूमि की आवश्यकता होने के बाद क्रय करने के लिए ढ़ाई करोड़ रुपये की मांग संग प्रस्ताव शासन को भेजा था। चौड़ीकरण के लिए किसानों की भूमि क्रय कर निर्माण कार्य पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही किसानों की अधिगृहीत भूमि निर्धारित दर पर क्रय करते हुए मार्ग के चौड़ीकरण कार्य पूरा किया जाएगा। इस कवायद से टिकरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वालों के शहर में प्रवेश नहीं करने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




किसानों को अभिलेखों का करवाना होगा सत्यापन
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व ग्राम-मिश्रौली, सराय भागमानी, मेदन मवई एवं टिकरिया होते हुए निर्माणाधीन बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण में आने वाले काश्तकारों की भूमि क्रय की जाएगी। बताया कि प्रभावित भूमि को उक्त मार्ग निर्माण हेतु क्रय करने के लिए क्रय की दर एवं भूमि मूल्य का अनुमोदन सक्षम स्तर से प्राप्त हो गया है। बताया कि प्रभावित भूमि के समस्त काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान की कार्यवाही 22 जनवरी से शुरू होगी। बताया कि किसानों को प्रतिकर प्राप्त करने के लिए गठित समिति के समक्ष पेश होना होगा। समिति के समक्ष अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें