फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मऊ-बलिया और आजमगढ़ के लिए भी चलेंगी बसें

Fri, 23 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परिवहन निगम की 55 बसों और तीन अनुबंधित बसों में से करीब 30 बसें चालक न होने के कारण बंद पड़ी हैं। जून के पहले सप्ताह तक नए चालक मिलने की संभावना को देखते हुए बस सेवा को पुनः पटरी पर लाने के साथ-साथ नए रूट पर भी बसें संचालित करने की तैयारी परिवहन निगम ने शुरु कर दी है।
विज्ञापन



डिपो प्रबंधन ने लखनऊ से बृहस्पतिवार को दो बसों के लिए समय मांग लिया है। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि एक बस मऊ-बलिया मार्ग और दूसरी आजमगढ़ के लिए चलाई जाएगी। दोनों बसों की सूची लखनऊ प्रशासन को भेज दी गई है। जैसे ही समय सारिणी प्राप्त होगी, बसों को दोनों मार्गों पर रवाना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन कर यात्रियों को सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है।

अमेठी डिपों से मऊ, बलिया और आजमगढ़ के लिए सीधी बस सेवा से उनकी यात्रा में बहुत सुविधा होगी। यात्री रेखा शर्मा ने कहा कि पहले दूसरे शहरों के लिए जाना मुश्किल होता था, अब बसों के आ जाने से समय और पैसे दोनों बचेंगे। वहीं रामकृष्ण यादव ने कहा कि चालक की कमी से परेशानी हो रही थी, जल्द बस सेवा शुरू होने से कामकाज में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें