फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाजारशुकुल के धनेशा राजपूत में बनेगा बस अड्डा

Fri, 11 Oct 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय बस अड्डा निर्माण की राह में रोड़ा बनी जमीन की तलाश पूरी हो गई है। एसडीएम ने 26 बिस्वा भूमि चिह्नित कर उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बस अड्डा निर्माण की मांग कर रहे थे। इस भूमि के पास ही तीन बिस्वा जमीन बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिए चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



अमेठी जिले का बाजारशुकुल ब्लॉक अयोध्या, बाराबंकी जिले की सीमा पर स्थित है। बाजारशुकुल क्षेत्र की बड़ी बाजारों में शुमार है। इसके बावजूद यहां से आसपास के जिले के साथ ही अमेठी जिला मुख्यालय जाने तक के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध नहीं हैं। क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वर्षों से यहां के लोग बस अड्डे की मांग कर रहे थे।

जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक बस अड्डा नहीं बन सका। फिलहाल प्रशासन ने बस अड्डे के लिए ग्राम पंचायत धनेशा राजपूत में खाली पड़ी कुल 26 बिस्वा बंजर जमीन का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। जमीन का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। इसी भूमि के पास तीन बिस्वा जमीन बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिए चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



यह भूमि विकास खंड कार्यालय, पशु चिकित्सालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट ऑफिस, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व चार निजी इंटर कॉलेजों व दो परिषदीय विद्यालयों से करीब दो से तीन सौ मीटर के दायरे में है। बस अड्डा के लिए जमीन का प्रस्ताव होने पर क्षेत्र के देवी दयाल शर्मा, शेषनाथ तिवारी, बृजेश यादव, राम प्रकाश यादव, राम प्रसाद पासी, राम कुमार गौतम, राकेश शुक्ला, विजय शुक्ला ने खुशी जताई है।



भेजा गया प्रस्ताव
एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीती तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत धनेशा राजपूत में खाली पड़ी कुल 26 बिस्वा बंजर जमीन का प्रस्ताव बस अड्डे के लिए भेजा गया है। जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है। इसके साथ ही यहीं तीन बिस्वा जमीन बाल विकास परियोजना कार्यालय के लिए चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें