तिलोई (अमेठी)। कस्बा स्थित एसपीएन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जतिन यादव, अर्जुन व काजल मिश्रा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। प्रधानाचार्य प्रेमकुमार मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग आवश्यक होता है। जीत-हार कोई मायने नहीं रखती।
दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर बालिका 200 मीटर दौड़ में एसपीएन की काजल मिश्रा प्रथम, राम जानकी इंटर कॉलेज सेमरौता की आरती यादव द्वितीय, आरवीएस की सुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद सीनियर बालिका में एसपीएन की शन्नो बानो प्रथम, राजकीय मॉडल विद्यालय उड़वा की सूफिया द्वितीय, एसपीएन की पारुल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में आरवीएस तिलोई के इकराम उल्ला प्रथम, मॉडल जीआईसी उड़वा के सचिन कुमार द्वितीय, आरबीएस के मोहम्मद इरशाद तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में एसपीएन की सिमरन गुप्ता प्रथम, आरवीएस की प्रिया यादव द्वितीय, राजकीय मॉडल स्कूल उड़वा की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में आरवीएस के धनंजय प्रथम, मॉडल जीआईसी उड़वा के ललित कुमार द्वितीय, सत्य सांई कॉलेज शंकरगंज के ऋषभ तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग में जतिन यादव आरबीएस ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व जूनियर बालिका वर्ग में काजल मिश्रा एसपीएन ने सौ, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ तथा सब जूनियर बालक में इंटर कॉलेज गोकुला के अर्जुन ने दो सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीत ली।
इस मौके पर क्रीड़ाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, योगेश्वर दिवाकर, धनंजय यादव, मान प्रताप सिंह, श्वेता अवस्थी, भानुमित्र अवस्थी शिव बहादुर पटेल, हनुमान प्रसाद वर्मा सहित तमाम टीम इंचार्ज, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।