फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोंडा-बलरामपुर और शाहजहांपुर के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 17 Feb 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय डिपो की ओर से शुक्रवार को गोंडा बलरामपुर और शाहजहांपुर के लिए नई बस सेवा से शुरू कर दी गई। इन बसों के माध्यम से दोनों रूटों के यात्रियों को परिवहन की सीधी सुविधा मिलेगी।स्थानीय डिपो की ओर से ज्यादा से ज्यादा जनपदों के यात्रियों एवं प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों पर सेवा उपलब्ध कराए जाने को लेकर बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो की ओर से अमेठी से गोंडा बलरामपुर और अमेठी सुल्तानपुर, लखनऊ, चारबाग, आलमबाग, दुबग्गा, संडीला, हरदोई होते हुए शाहजहांपुर की बस सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन सभी व्यवस्थाएं और रोडवेज बसें उपलब्ध होने के बाद आज से ही सेवा शुरू कर दी गई। अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या गोंडा बलरामपुर के लिए पहली बस सेवा शाम को गई।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या गोंडा बलरामपुर और अमेठी सुल्तानपुर, लखनऊ, चारबाग, आलमबाग, दुबग्गा, संडीला, हरदोई शाहजहांपुर की बस सेवा शुरू कर दी गई है। बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद गोंडा बलरामपुर के लिए सुबह शाम दोनों सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें