यूपी के बाराबंकी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस पिकअप से टकरा गई। इसमें पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को सीएचसी बाजार शुकुल में भर्ती कराया गया है। दर्शनार्थी दिल्ली के समयपुर बादली निवासी हैं। बस में कुल 15 लोग सवार थे। छह लोगों को मामूली खरोंच आई है।