फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस चालक की रास्ते में तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 20 Jun 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय डिपो की अनुबंधित बस के चालक की लखनऊ से आते समय तबीयत खराब हो गई। अमेठी बस स्टेशन पहुंचने पर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ब्लॉक भेटुआ के गांव रामदयपुर मजरे मनीरामपुर निवासी लवकुश दूबे (61) डिपो से अनुबंधित लखनऊ अमेठी चलने वाली बस के चालक थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे अनुबंधित बस अमेठी बस स्टेशन से लेकर लखनऊ गए। वहां से सवारी लेकर लौट रहे थे। मुसाफिरखाना के पास चालक की तबीयत बिगड़ी। जब वह बस चलाने में असमर्थ हो गए तो परिचालक बस लेकर अमेठी पहुंचे। बस स्टेशन पर मौजूद एआरएम काशी प्रसाद ने तत्काल सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सहयोगी कर्मी चालक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने वहां भी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि मृतक निगम का नहीं, अनुबंधित बस का चालक था। लखनऊ से आते समय रास्ते में तबीयत खराब हुई थी। प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें