फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लाठी डंडों से दबंग ने डॉक्टर की कार पर किया हमला

Wed, 31 Jul 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ पद पर तैनात डॉक्टर मंगलवार को अपनी कार से सुल्तानपुर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। गौरीगंज से गुजरने वाले बाईपास मिश्रौली वार्ड के पास दबंग युवक ने लाठी डंडे से उनकी कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. लईकउज्जमा अपने ड्राइवर के साथ जिला अस्पताल से ड्यूटी कर सुल्तानपुर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। गौरीगंज क्षेत्र से गुजरने वाले टिकरिया बाईपास पर मौजूद दबंग युवक ने कार पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। दबंग के हमले में डॉक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार में कार भगाकर थाने पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके पर हमलावर तो नहीं मिला लेकिन मौके से पत्थर व लाठी बरामद की। डॉक्टर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें