फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चकबंदी प्रक्रिया मे गड़बड़ी पर भड़के किसान, प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों काे सहूलियत देने के लिए संचालित चकबंदी प्रक्रिया उनका सिर दर्द बन गई है। चकबंदी कर्मियों की मनमानी से नाराज अमेठी तहसील के सराय खेमा गांव के किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए। किसानों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दोबारा चक निर्माण की मांग की है।अमेठी तहसील क्षेत्र के सरायखेमा गांव में 16 वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों चकबंदी अधिकारियों ने किसानों को फॉर्म 23 का वितरण किया था। इसमें चक निर्माण का विवरण रहता है। इसे देखते ही किसान परेशान हो उठे। उनका मूल चक दूसरे स्थान पर काफी दूर बना दिया गया था।
विज्ञापन

सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन भी दूसरों को आवंटित कर दी गई थी। इसी बात से नाराज किसान ग्राम प्रधान राम मनोहर कश्यप के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने चकबंदी कर्मियों पर चक आवंटन में बिना सहमति पत्र लिए उड़ान चक व सड़क के किनारे की जमीनों की मालियत लगाने में गड़बड़ी सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
किसानों ने शिकायती पत्र डीएम निशा अनंत को दिया। डीएम ने किसानों की शिकायत उप संचालक चकबंदी का प्रभार देख रहे एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र को सौंपी। किसानों ने एडीएम न्यायिक से फॉर्म 23 का वितरण रुकवाते हुए नए सिरे से चक निर्माण कराने की मांग की। एडीएम ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को बुलाकर गांव में चौपाल लगाकर समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जंग बहादुर सिंह, गिरिजा शंकर पांडेय, गुरुदीन चौहान, धर्मेन्द्र तिवारी, लियाकत अली, विपुल सिंह, अखिलेश तिवारी, लालजी कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें