फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फिल्मी स्टाइल में बरसाईं गोलियां, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

Tue, 04 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गूजरटोला–पैंगा मोड़ के पास सोमवार सुबह फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने गोलियां चलाईं। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े जरूर, लेकिन बदमाशों के धमकाने पर पीछे हट गए। वारदात के करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच बदमाश बड़े आराम से वहां से निकल गए। देर शाम तक पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन




पूरे मंशा मजरे गूजरटोला निवासी अंकित सिंह के परिवार के लोगों ने बताया कि काजीपट्टी से ही हमलावर उसके पीछे लग गए थे। पहले बुलेट में टक्कर मारी गई। अंकित जब खड्ड में चला गया तो हमलावर भी एसयूवी लेकर खड्ड में उतर गए। ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद बदमाश एसयूवी लेकर फिर हाईवे पर आए और रायबरेली की तरफ भाग गए। इस दौरान लोग दूर खड़े रहे। बदमाशों के जाने के बाद काफी देर में अंकित को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार पहिया गाड़ी मिली। अस्पताल पहुंचने के बाद मदद करने के लिए लोग पहुंचे। गौरीगंज पुलिस भी सीधे अस्पताल पहुंची और घायल के बारे में जानकारी ली।



जमानत पर छूटा था अंकित सिंह
अमेठी सिटी। बांदा–टांडा हाईवे पर फायरिंग में घायल अंकित सिंह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। 29 अगस्त 2024 की रात पूरे मंशा मोड़ के पास विवाद के दौरान 8–9 युवकों ने उसे घेर लिया था। बचने के प्रयास में कार तेज भगाने से एक युवक जीशान टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस ने अंकित सहित अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। वहीं अंकित की तहरीर पर भी तीन नामजदों के खिलाफ केस हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें