फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बंपर में फंसी बुलेट, फिर भी नहीं रोकी कार, दो घायल

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 केवलापुर मजरे बघवरिया गांव के पास कार में फंसी बुलेट। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर मजरे बघवरिया गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार बुलेट से टकरा गई। टक्कर के बाद बुलेट कार में फंस गई, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह करीब 100 मीटर तक बुलेट घसीटकर ले गया। हादसे में बुलेट सवार बैसड़ा निवासी मुरलीधर व राहगीर दुर्गापुर निवासी अशोक कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन




मुरलीधर ने बताया कि वह रात में कस्बे से घर लौट रहे थे। बघवरिया गांव के पास सामने से आ रही कार ने अचानक उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे सड़क किनारे गिर गए, जबकि बुलेट कार के बंपर में फंस गई। करीब 100 मीटर दूर चालक ने कार सड़क किनारे रोक दी और वहां से चला गया। स्थानीय लोगों ने घायल अशोक और मुरलीधर को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि कार और बुलेट को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें