फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे बाईपास निर्माण की जद में आ रहे छह मकानों पर चला बुलडोजर

Thu, 08 Aug 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बाईपास की जद में आने वाले छह मकानों को बुधवार को एनएचआई के अधिकारियों ने जेसीबी से ढहवा दिया। इस दौरान तहलील प्रशासन के साथ पुलिस भी मौजूद रही। इन मकानों के स्वामी प्रशासन पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन


रायबरेली-अयोध्या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर के मंगौली गांव के पास से लखनऊ-वाराणसी फोर लेन हाईवे को जोड़ने के लिए एक बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन बाईपास के रास्ते में पड़ने वाले छह मकानों को हटाने की नोटिस दी थी। बावजूद इसके भवन मालिकों ने अपना कब्जा नहीं हटाया था।
एनएचआई के विकल्प सिंह ने बताया कि रास्ते में जयप्रकाश, ओम प्रकाश, जगजीवन, इमान बहादुर, रोशन लाल, रोहित के मकान पड़ते थे। उन्हें मकान हटाने के निर्देश दिए गए थे। भवन स्वामियों ने आज तक मकान नहीं हटाया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि कुछ किसानों के मुआवजे का विवाद था। जिसका निस्तारण कर पैसा उनके खाते में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रहने को घर नहीं, हो गए बेघर
वहीं, ग्रामीण जय प्रकाश और ओम प्रकाश का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। मकान को जबरदस्ती गिराया जा रहा है। इमान बहादुर और रोशन लाल ने बताया कि उनके पास अब रहने के लिए और कोई जगह नहीं है। वे बेघर हो गए हैं। इस मौके पर जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक, कमरौली थाने की पुलिस के साथ एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें