फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Fri, 18 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। केशवपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह पिंटू (22) संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारते, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता शिवनारायण के मुताबिक सुबह काफी देर तक पिंटू के कमरे का दरवाजा बंद रहा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पिंटू कमरे में सीलिंग फैन के हुक में रस्सी के सहारे लटका था। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और पिंटू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

पिंटू की मौत से मां निमरा बेसुध हो गईं। बेटे को याद कर वह बार-बार बिलखती रहीं। पति की मौत से नीलू का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाई को खोने के गम में बहनें ज्योति और शिवानी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। छोटे भाई शत्ती भी गम में डूबा रहा।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें