फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
टीकरमाफी चौकी प्रभारी की कार्यशैली से खफा होकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। टीकरमाफी चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर शुक्रवार देर शाम आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर की पहल पर किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि व्यापार संगठन मामले में चौकी प्रभारी सहित अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन





टीकरमाफी कस्बे के व्यापारी ओमप्रकाश मोदनवाल के मुताबिक शुक्रवार शाम चौकी प्रभारी और सिपाही उनकी दुकान पर आए और दुकान के सामने बैठे रिश्तेदार बेटे-बहू और बेटियों के साथ अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो थाने ले जाकर बंद करने की धमकी देने लगे। इसी बीच बाजार के अन्य व्यापारी आ गए और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन करने। व्यापारी सूरज मोदनवाल ने कहा कि दिन में डीजे बजाने को लेकर चौकी प्रभारी ने अभद्रता कर डीजे बंद करवा दिया था।


व्यापारियों का आरोप है कि स्वामी परमहंस आश्रम में आयोजित मेले में भी चौकी प्रभारी ने शाम को अभद्रता कर जबरन दुकानें बंद करवा दी थीं। व्यापारियों का आरोप है कि शाम को चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी नशे में धुत हो जाते हैं। आए दिन व्यापारियों से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन



व्यापारियों के विरोध की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर, रामगंज सहित कई थानों की फोर्स बाजार पहुंच गई। देर रात व्यापार मंडल प्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष महेश सोनी भी बाजार पहुंचे। व्यापारियों को समझा कर शांत कराया। एसपी के नाम शिकायती पत्र एसएचओ संदीप राय को सौंप कर बताया कि अगर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर व्यापारियों के साथ ज्ञापन सौंपेंगे।



सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि सूचना पर संग्रामपुर एसएचओ को मौके पर भेजा गया था। व्यापारियों के आरोपों की जांच की जाएगी। चौकी प्रभारी देर रात दुकान खुली होने पर बंद करने की अपील कर रहे थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें