फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महंगाई व बेरोजगारी को लेकर बसपा ने सरकार को घेरा

Thu, 13 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बृहस्पतिवार को सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। ऐसे में लोगों को सरकार विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करें। अमेठी और जगदीशपुर का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हलियापुर में वामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामदीन गौतम के आवास बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। कहाकि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों की विरोधी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में रहने और सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए बसपा की रीति नीति और उपलब्धियों पर संवाद अभियान चलाने को कहा। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, रामदीन गौतम, जिला संयोजक संजीव भारती ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बसपा के मंडल जोन इंचार्ज राम अभिलाष बौद्ध, राम भारत कोरी, तिलक राम भारती, विश्व कीर्ति, राम लगन विद्यार्थी, राम प्रकाश पाल , रमेश कुमार, बृजेश जायसवाल, आरएस चक्रवर्ती, सुरेंद्र कुमार अम्बेडकर, अशोक सावंत, रामहेतु, अनिल कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें