फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बसपा ने जल्द प्रत्याशी उतारने का दिया संकेत

Thu, 18 Apr 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी से जल्द ही बसपा प्रत्याशी उतार सकती है। बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। गौरीगंज में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र आंबेडकर और राजकुमार गौतम ने विधानसभा कमेटियों को संगठन के काम की जिम्मेदारी बांटी। कहा कि सभी कार्यकर्ता पोलिंग बूथों पर पार्टी अध्यक्ष का संदेश पहुंचाएं। चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहें। प्रत्याशी की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। अमेठी में जोन नंबर एक में कुसुम राज, जोन नंबर दो में किसन सिंह गौतम ,जोन नंबर तीन में लक्ष्मण प्रसाद और जोन नंबर चार में अमर भीम को तैयारी बैठक करने की जिम्मेदारी दी गई। इनके साथ अनिल कुमार, रामनाथ, विक्रमाजीत, कन्हैया लाल मिश्र, विद्याप्रसाद गौतम और रामकरन भी जुटेंगे। गौरीगंज विधानसभा में श्रवण कुमार यादव, मोती लाल, विधानसभा अध्यक्ष शिवराम और विंध्येश्वरी प्रसाद के साथ राम केवल सरोज, विवेक पांडेय, रमेश कश्यप, धर्मराज, अरुण कुमार, जयवर्धन बौद्ध, सुभाष चंद्र और ओम प्रकाश गौतम को जोन की बैठक कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें