फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैमाइश की फाइल गायब मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 18 Apr 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना तहसील से जमीन की पैमाइश की फाइल गायब होने के मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने वाले अहलमद से कई बिंदुओं पर जानकारी ली है। वहीं, तहसील प्रशासन इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।मुसाफिरखाना कोतवाली में मंगलवार को राजस्व अहलमद दिलीप श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें तहसील के ही दो लिपिकों पर जमीन की पैमाइश की फाइल गायब करने का आरोप लगाया गया था। इधर, मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि जमीन की पैमाइश संबंधी पत्रावली पर किस तरह का आदेश किया गया था, उसे किसे प्राप्त कराया गया था। फाइल की इंट्री कहां-कहां की गई। डाकबही से उसका मिलान किया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल, एसएचओ विनोद सिंह कहते हैं कि विवेचना चल रही है। कुछ जानकारी की गई है। बुधवार को अवकाश था। बृहस्पतिवार को तहसील खुलने के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अभिनव कनौजिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय जांच के बारे में कहना था कि जांच तो होगी ही लेकिन, अभी नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें