फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदान अधिकारी की ड्यूटी से हटाए गए निर्दल उम्मीदवार के भाई

Fri, 10 May 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी पर नियुक्त किए गए निर्दलीय उम्मीदवार के सगे भाई को अब ड्यूटी से अलग कर दिया गया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके इसे लापरवाही बताते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हरि प्रसाद यादव की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। उनके भाई के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद इस मामले में शिकायत की गई।
जिसमें अब जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत की ओर से सोशल मीडिया पर ही जवाब दिया गया है। जिसमें लिखा है कि इस प्रकरण की पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी, संंबंधित शिक्षक ने भी इस बारे में अवगत नहीं कराया था। संज्ञान में आते ही संबंधित को ड्यूटी से हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें