फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कर्मियों को न हो परेशानी, पूरी करें तैयारी

Fri, 10 May 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 मई को जवाहर नवोदय स्कूल से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। जबकि 20 मई को स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा होगी। चार जून को मतों की गणना भी इसी परिसर में होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। तैयारियों की हकीकत देखी। जिलाधिकारी ने पीने के लिए स्वच्छ पानी, मोबाइल टॉयलेट, छांव के लिए शेड, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा।
कहा कि गर्मी को देखते हुए कर्मियों को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां पहले से पूरी कर लें। स्ट्रांग रूम को आयोग के निर्देशानुसार तैयार करते हुए सुरक्षा लेयर की बैरिकेडिंग करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद मनीषी महिला महाविद्यालय में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें