गौरीगंज (अमेठी)। शहर से होकर गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोदी नाले के पुल की रेलिंग पूरी तरह टूट गई है। रेलिंग टूटने से आए दिन पुल से गुजरने वाले वाहन नाले में गिर जाते हैं। बावजूद इसके रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
जिला मुख्यालय स्थित लोदी बाबा मंदिर के पास से गुजरने वाले नाले पर पिछले दिनों अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टूट गई थी। इस रेलिंग का न तो निर्माण कराया गया और न ही बचाव के लिए कोई संकेतक लगाया गया। ऐसे में कई वाहन वाहन नाले में गिर चुके हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक माह में तीन बार ट्रक नाले में गिर चुके हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला। इसके बाद भी रेलिंग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग रेलिंग निर्माण की जिम्मेदारी एनएचआई की बता रहा तो एनएचआई स्थानीय प्रशासन पर जिम्मेदारी डाल रहा है।