फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तर्पण के लिए घर से ला रहे स्वच्छ जल

Sun, 21 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में पितरों को पिंडदान और तर्पण करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। पितृ पक्ष में श्रद्धालु सुबह स्नान कर नदियों व तालाबों के किनारे पहुंचकर पितरों को तिल, जौ और जल अर्पित कर रहे हैं। नदी और तालाबों के किनारे फैली गंदगी और इससे उठने वाली दुर्गंध श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है।
विज्ञापन



घाटों पर प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और गाद का अंबार है। परंपरा के अनुसार पवित्र और स्वच्छ जल से तर्पण करना आवश्यक माना जाता है। श्रद्धालु अब घर से ही साफ पानी लाकर पितरों का तर्पण कर रहे हैं। शनिवार सुबह मालती नदी के रामघाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि घाटों की बदहाली और गंदगी देखकर मन खिन्न है।


श्रद्धालु राजेश मिश्र ने बताया कि धार्मिक परंपरा निभाने की इच्छा लेकर घाट पर आए थे। गंदगी देख घर से लोटे में जल लाना पड़ा। प्रशासन अगर समय रहते घाटों की सफाई कराए तो श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। पर्यावरणविद डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि नदियां और तालाब धार्मिक आस्था से जुड़ने के साथ पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं।
विज्ञापन



प्रशासन और समाज को मिलकर घाटों की सफाई व संरक्षण की ठोस व्यवस्था करनी होगी, तभी हमारी संस्कृति और पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। आचार्य त्रिवेणी प्रसाद मिश्र ने कहा कि पितृ पक्ष में शुद्ध जल से तर्पण करना अनिवार्य बताया गया है। जब श्रद्धालु गंदगी देखकर घर से जल लेकर जाते हैं तो यह हमारी परंपरा की मजबूरी नहीं, बल्कि व्यवस्था की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें