फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भ्रांतियों से बाहर निकलें और नियमित रक्तदान करें

Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद सीएमओ डॉ. अं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला अस्पताल में अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने रक्तदान का महत्व, इसकी आवश्यकता और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन



संवाद के दौरान सुभाषिनी चौहान ने रक्तदान के फायदे और रक्तदान के लिए आवश्यक हीमोग्लोबिन स्तर के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रक्त लिया जाता है। रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता और कुछ ही समय में रक्त की पूर्ति स्वाभाविक रूप से हो जाती है।


कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी रक्तदान को लेकर अपने सवाल पूछे। जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। मरीजों को रक्त केवल रक्तदाताओं के माध्यम से ही मिल सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदाता बनने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान डॉ. लईक उज्ज जमा, डॉ. हनुमान प्रसाद, डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में फैली गलत धारणाओं को दूर करना जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान सुरक्षित है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोग भ्रांतियों से बाहर निकलें और नियमित रक्तदान करें।


बिना डरे रक्तदान के लिए आगे आएं लोग
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान के बाद कमजोरी आने जैसी बातें केवल भ्रांतियां हैं। लोगों को बिना किसी डर के रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। समाजसेवी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। शिक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से रक्तदान अभियान को नई गति मिल सकती है। शिक्षण संस्थानों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें