फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीमांकन के बाद भी नहीं लगे पत्थर

Sun, 24 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि और रास्ता विवादों के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह 11:35 बजे गौरीगंज थाने में फरियादियों की कतार लगी रही। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह राजस्व कर्मियों के साथ शिकायत सुनते नजर आए।
विज्ञापन



इसी दौरान छिटेपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि जमीन का सीमांकन होने के बाद भी मौके पर पत्थर नहीं लगाए जा सके। उनका आरोप था कि विरोध के चलते कार्रवाई अधूरी रह गई। उन्होंने पुलिस मौजूदगी में दोबारा सीमांकन कराकर पत्थर लगवाने की मांग की। इसके बाद ऐधी गांव निवासी बाबूलाल ने पट्टे की जमीन पर कब्जे में बाधा और धमकी देने की शिकायत की। उनका कहना था कि पैमाइश और सीमांकन के बाद भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है।


भीमी गांव निवासी कमलेश ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी उनकी 12 विस्वा कृषि भूमि पर जबरन खेती कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी जाती है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। संग्रामपुर में गोरखापुर निवासी सतना देवी ने शिकायत की कि पड़ोसी उनके बैनामे की जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं। कई बार शिकायत और सूचना देने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। फुरसतगंज में पूरे नया समयसी गांव निवासी रामशुगर ने कुछ लोगों घर कब्जाने की नीयत से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन






अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार
फोटो 30 फोटो 31
मुंशीगंज। करैया गांव निवासी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शिकायत की कि चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। बाजारशुकुल में सादीपुर मजरे व्यौरेमऊ निवासी साहब बक्श ने गांव के लोगों पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। वहीं विशंभर पट्टी निवासी फुरकान अहमद ने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें एक किलोमीटर घूमकर घर जाना पड़ रहा है। विधायक सुरेश पासी ने मामलों में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें