फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को बोलेरो ने कुचला, मौके पर मौत; मची चीख पुकार

Tue, 25 Feb 2025 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
अहमद रजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा मोहंगनज थाना क्षेत्र के पीढ़ी रोड स्थित लालगंज चौराहे के पास हुआ। यहां के रहने वाले इमरान का दो वर्षीय बेटा अहमद रजा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही बोलेरे ने बच्चे को कुचल दिया। 

हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें