फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Thu, 20 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। पूरे दिर्गज मजरे खैरातपुर निवासी राजकरन (28) की मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। परिजनों ने मौखिक रूप से पिटाई कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है, मगर अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


राजकरन 15 अगस्त की रात पूरे शोहरत के पास संदिग्ध हालात में घायल मिले थे। परिजनों के अनुसार, राजकरन ने तीन-चार लोगों पर पिटाई कर जेब से रुपये छीनने और गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया था। सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, फुटेज में राजकरन 15 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे तक निहालगढ़ स्टेशन पर दिखाई दिए थे। इसके बाद वह पूरे शोहरत कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि अब तक की जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें