फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तालाब किनारे मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; बहनोई को गोली मारने के मामले में था आरोपी

Sat, 17 Jan 2026 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में युवक का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। वह बहनोई को गोली मारने के मामले में आरोपी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Amethi News: तालाब किनारे मिला युवक का शव, मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शनिवार को तालाब किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सुबह घर से निकला था। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। वह बहनोई को गोली मारने के मामले में आरोपी था। जमानत पर बाहर चल रहा था।  

विज्ञापन


घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौशिक का पुरवा की है। यहां तालाब के पास दयाशंकर बेसुध हालत में पड़ा था। वह मंडौली ग्रामसभा का रहने वाला है। जो, घटनास्थल से 500 मीटर दूर है। खबर मिली तो घरवाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने दयाशंकर को तत्काल सीएचसी, अमेठी पहुंचाया। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

बताया गया कि दयाशंकर अपने बहनोई को गोली मारने का आरोपी था। वह दो साल से जमानत पर बाहर था। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि दयाशंकर शुक्रवार को लखनऊ से घर आया था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था। लेकिन, काफी देर तक नहीं लौटा। तलाश के दौरान तालाब किनारे मरणासन्न मिला। हाथ में चोट के निशान मिले हैं। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। वह करीब दो वर्ष पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। हथकिला चौराहा पर अपने जीजा को गोली मारने के मामले में उसका नाम सामने आया था। पारिवारिक विवाद भी चर्चा में है। 

बताया गया कि बहन की दूसरी शादी के बाद से युवक मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण की संभावना को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें