फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नर्सिंग होम में फंदे से लटका मिला बी-फार्मा छात्र का शव

Wed, 10 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के खोडहरा सेमरौता निवासी बी-फार्मा छात्र दुर्गेश शुक्ला (22) का शव सोमवार रात कमरौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजकुमार शुक्ल के मुताबिक उनका भतीजा दुर्गेश लखनऊ के एक कॉलेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ वह पिछले दो वर्षों से कमरौली स्थित एक नर्सिंग होम में केयरटेकर का काम भी कर रहा था। दो दिन पहले वह मां से मिलने गांव आया था।

सोमवार सुबह परिवार से उसकी बातचीत भी हुई थी। देर शाम मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुर्गेश शुक्ला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का दुर्गेश परिवार का सबसे दुलारा था। दो दिन पहले वह मां से मिलने गांव आया था और फिर काम पर लौट गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। मां रीना बेटे को याद कर रोती रहीं, जबकि छोटा भाई अभय बार-बार भावुक हो उठता था। पिता संतोष शुक्ल गहरे सदमे में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें