फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमर उजाला फाउंडेशन व सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की ओर से सोमवार सुबह ग्रुप सेंटर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमें शामिल होने को लेकर सीआरपीएफ अफसरों व जवानों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। अमर उजाला फाउंडेशन और सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार सुबह नौ बजे से ग्रुप सेंटर परिसर स्थित अस्पताल में आयोजित इस मेगा शिविर का उद्घाटन ग्रुप सेंटर के डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा करेंगे। शिविर में सिर्फ सीआरपीएफ के जवान ही रक्तदान करेंगे।
रक्तदान करने के लिए सीआरपीएफ अफसरों व जवानों में उत्साह इस कदर है कि रविवार शाम तक महादान में शामिल होने के लिए 60 पंजीकरण हो चुके थे। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। जिला अस्पताल सुल्तानपुर के ब्लड बैंक की पूरी टीम रक्तदान शिविर में पहुंचेगी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी के डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा का कहना है कि रक्तदान का मेगा शिविर सराहनीय पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रम रक्तदान के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करते हैं। मैं स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ करूंगा।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी के डॉ. उमेश सिकरवार ने बताया कि रक्तदान शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए योग्य चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। रक्तदान करने वालों को सबसे पहले इसके बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें