अमेठी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का निरीक्षण करने आई टीम ने पांच बिंदुओं पर आपत्ति जाहिर की है। इसमें तीन अभिलेखों पर है, जबकि दो व्यवस्थाओं से संबंधित है। इसे दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। टीम ने ब्लड बैंक में लगे पंखे को हटवाने व कंपोनेंट यूनिट के लिए खिड़कियों को बंद करने को कहा है। इसके साथ ही रजिस्टर में सुधार करने को लेकर हिदायत दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि टीम की निरीक्षण आख्या मिल चुकी है। जिन कमियों को इंगित किया गया है, उसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पैरा मेडिकल कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।
ओपीडी में मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिकअमेठी सिटी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 635 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें बुखार के 232, ठंड में 51, खांसी के 53, जुकाम के 54 व पेट दर्द के 28 समेत अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज रहे।
यही हाल गौरीगंज सीएचसी समेत 13 सीएचसी व 30 पीएचसी का भी है। अस्पतालों में अधिकांश जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज आ रहे हैं। डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से बीमारी बढ़ रही है। ऐसे मौसम में सतर्कता बरतनी चाहिए।