अमेठी। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विभिन्न समस्याओं से संबंधित एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंंपा।भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला प्रभारी अजय मिश्रा की अगुवाई में शुक्रवार को किसानों ने तहसील में जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार सूरज प्रताप को ज्ञापन देकर राजस्व निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में नहरों में जल्द पानी की व्यवस्था कराए जाने आदि की मांग की।
आरोप लगाया कि पुराने मामलों का निस्तारण नहीं किया गया जबकि कुशीताली, ताला, लोहरता, चतुर्भुजपुर आदि गांव में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को दिया गया, लेकिन अभी तक उसका निराकरण नहीं किया गया। तहसीलदार ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गीता, भीम आदि मौजूद रहे।