फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं का समाधान न होने से भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपे गए और धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन




संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश सिंह चुन्नू ने बताया कि समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं, किसानों की समस्याओं और कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई थी। उच्च अधिकारियों ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश और कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद तहसील में धरना देने का निर्णय लिया गया।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो अनिश्चितकाल आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस और विकास विभाग की लापरवाही के कारण समस्याएं बनी हुई हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। करीब ढाई घंटे के बाद अमेठी एसडीएम आशीष सिंह ने किसानों से बातचीत कर जल्द ही सभी मांगें पूरी करने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना-प्रर्दशन खत्म किया गया। इस मौके पर बिलसन बाबा, शैलेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें