फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देते भाकियू के पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ मिश्र और जिला प्रभारी अजय मिश्र विल्सन बाबा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने नहरों में पानी का रोस्टर निर्धारित करने, पर्याप्त बिजली और खाद उपलब्ध कराने के साथ धान खरीद व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मांगपत्र दिए गए, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। नहरों में समय से पानी नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।

खाद की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति की समस्या से भी किसान परेशान हैं। धान क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण कराने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर लवकुश यादव, मोहम्मद जावेद, विजय गुप्ता, राम आधार, जमील और पुते लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें