फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन



ज्ञापन में किसानों को फसलों का लागत का दोगुना मूल्य दिलाने, गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये और धान का 2,500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने, वृद्ध महिला और पुरुषों को प्रति माह पांच हजार रुपये पेंशन देने की मांग की गई। संगठन ने उद्यान विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक पर सब्जी पंजीकरण शिविर लगाने, सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की जांच पूरी कर कार्रवाई करने की मांग की।


तुलसीपुर क्षेत्र के दक्षिणी नाले की सफाई, कोरारी लच्छनशाह में चकमार्ग और सेक्टर मार्ग से अतिक्रमण हटाने, सभी माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाने तथा सहकारी समितियों पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस मौके पर प्रदेश सचिव उमेशचंद्र मिश्र, मंडल सचिव श्रीराम कोरी, शिवकुमारी मौर्य, अवधेश सिंह, विनोद कुमार पांडेय, मनोज कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें