संग्रामपुर। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संग्रामपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच से की गई यह टिप्पणी से केवल प्रधानमंत्री की माता का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृ शक्ति का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा से समाज में वैमनस्य फैलता है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगी तो हालात और उग्र हो सकते हैं।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, सदाशिव पांडेय, विजय मिश्रा, विकास पांडेय, दिनेश मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, सुरेश ओझा, शिवबहादुर शुक्ला, गुलाबचंद्र पांडेय, आलोक तिवारी, गोविंद तिवारी, रामेंद्र नाथ पांडेय, रामचंद्र मिश्रा और राम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।