फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी में तीन लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

Thu, 05 Sep 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते भाजपा पदा​धिकारी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिले के प्रभारी शंकर गिरी ने कहा कि संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है। सदस्यता अभियान की योजना व्यापक और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्व योजना-पूर्णयोजना के आधार पर चलाया जाएगा। अमेठी में तीन लाख सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टीम गठित करनी है। प्रदेश मंत्री ने अमेठी के डाक बंगला में बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कहा कि 11 से 17 सितंबर तक सदस्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षको की सदस्यता और 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। सप्ताह में अंतिम रविवार को अटल पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें