भाजपा पदाधिकारी जानकारी देते हुए
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभियान के तहत बुधवार को घर-घर जाकर लोगों से सरकार की उपलब्धियां गिनाई। घर घर संपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का गुणगान किया। इस दौरान लोगों में सरकार की नौ साल के उपलब्धियों व किए गए कार्यों के पर्चे बांटे। अभियान के तहत लोगों से टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल भी कराया गया। प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, जिलामहामंत्री सुधांशु शुक्ला, गिरीश शुक्ला, आशा बाजपेई, निमिषा त्रिपाठी, प्रभात शुक्ला, अतुल सिंह, महेंद्र मिश्रा, संतोष द्विवेदी, अजय तिवारी, राजेश सिंह, शंकरबक्स सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, श्याम मूर्ति यादव, भानु सोनकर आदि मौजूद रहे।