फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा विधायक बोले, मुस्लिम वोट की जरूरत नहीं

विज्ञापन
जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी। - फोटो : जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ने बुधवार को बाजारशुकुल में मुस्लिमों को लेकर एक बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुस्लिम मतदाताओं का वोट नहीं चाहिए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति विधायक से पूछता है कि वह मस्जिद जाते हैं या नहीं। इसके जवाब में विधायक बोले, न तो कभी मस्जिद गए हैं और न ही कभी जाएंगे। वोट मांगने भी नहीं जाएगें। जीने मरने पर भी नहीं जाते। दुख सुख में भी नहीं जाते। फिर प्रश्न किया गया कि आपको मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है। जवाब दिया नहीं है जरूरत। 20 सेकेंड का बुधवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर विधायक से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। कहा कि मैं बाजारशुकुल में एक पुलिया के शिलान्यास में गया था, वहां यह बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें