फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

Mon, 01 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते राज्यमंत्री व समर्थक।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय तालियों की गड़गड़ाहट और नारेबाजी से गूंज उठा।
विज्ञापन



जिले के अन्य इलाकों में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालयों और आवास पर बैठकर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। भाजपा जिला कार्यालय में मन की बात सुनने के बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जम्मू के एक युवक और ओडिशा की महिला का जिक्र किया, जिन्होंने खेलो इंडिया के जरिए देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी पहचान बनाई है।


गौरीगंज के अलावा अमेठी, जगदीशपुर और मुसाफिरखाना में भी भाजपाइयों ने मन की बात सुनी और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई स्थित आवास पर समर्थकों व क्षेत्रवासियों संग कार्यक्रम देखा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को अपनाना समय की मांग है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, शिरीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सिंहपुर कैथनपुरवा, शाहगढ़ कस्बा, बाजारशुकुल और जामों कस्बे में भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रसारण सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें