संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी के जन्मदिन पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन, फल वितरण व केक काटकर उनके स्वस्थ जीवन के साथ दीर्घायु की कामना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर रविवार सुबह जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल व पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र की मौजूदगी में गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर दीर्घायु की कामना की गई। गौरीगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह, डब्बू सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय गौरीगंज मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने केक काटा तो जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। वहीं तिलोई में मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने अहोरवा भवानी में दर्शन-पूजन कर जन्मदिन मनाया। बहादुरपुर में मनोज जायसवाल व जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा बाजपेयी ने केक काट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों के दिल में रिश्ता बना लिया है। वह हमेशा अमेठी के लोगों के प्रति संवेदनशील व चिंतित रहती है। तिलोई में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी की अध्यक्षता में हनुमानगढ़ी धाम में पूजा पाठ के साथ जन्मदिन मनाया गया।
संग्रामपुर स्थित मां कालिकन धाम परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने हवन पूजन कर सांसद के दीर्घ जीवन की कामना की। शाहगढ़ ब्लॉक के शमशेरियन स्थित दुर्गन भवानी मंदिर पर मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में पूजा-अर्चना कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु की गई। जगदीशपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर मनाया।