फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 13 Oct 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रवींद्र फाइल फोटो
विज्ञापन
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पूर्व मोहनगंज थाने के कोची गांव में बुधवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाने के कोची गांव निवासी रवींद्र प्रताप सिंह (38) राजाफत्तेपुर से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। बुधवार को घर से वह गांव के अपने दोस्त के साथ निकले थे। शाम तक रवींद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रातभर परिजन खोज-बीन करते रहे लेकिन, कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह परिजनों ने शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव के सर्वेश सिंह उर्फ पिंटू के घर से सटे टिन शेड के कमरे में रवींद्र प्रताप सिंह का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या की सूचना के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी, एएसपी हरेंद्र कुमार व सीओ डॉ अजय सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य एकत्र किया। मृतक की पत्नी सरिता सिंह ने सर्वेश सिंह उर्फ पिंटू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन





आरोपी की हो रही तलाश



रवींद्र का शव गांव के ही सर्वेश सिंह उर्फ पिंटू के घर के बगल टिन शेड के कमरे में मिली है। पत्नी के तहरीर पर सर्वेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डॉ इलामारन जी-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें