गौरीगंज के मऊ गांव स्थित विधायक राकेश प्रताप सिंह के घर पर जनप्रतिनिधियों संग बैठक कार्यक्रम को
अमेठी सिटी। भाजपा जिला प्रभारी शंकर गिरि व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र शनिवार को गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के घर पहुंचे। भाजपा नेताओं के पहुंचने से सपा विधायक फिर चर्चा में हैं। हालांकि पूछने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक के छोटे भाई उमेश सिंह पार्टी के सदस्य हैं।
उनकी ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कहा कि ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह की ओर से आयोजित सदस्यता अभियान में दोनों शामिल होने गए थे। लोगों को सदस्य बनाते हुए पार्टी की रीति व नीति की जानकारी दी गई है। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के साथ चाय पर चर्चा थी। भाजपा जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष के पहुंचे के सवाल पर जवाब देने के बजाए हंसते हुए टाल बात गए।